फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बन रहा माहौल, आज और कल अच्छी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी से परेशान लोग प्री मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बृहस्पतिवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन लगातार तीसरे दिन तापमान में कमी दर्ज की गई। अभी तीन दिन और बारिश का माहौल बना रहेगा। संभावना है कि शुक्रवार और शनिवार को अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 28 से 31 मई तक प्री मानसून के बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर माहौल भी बनता दिख रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान बुधवार को 36.6, मंगलवार को 38, सोमवार को 40.6 और रविवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी चार दिन पहले की तुलना में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद पारा और नीचे पहुंचेगा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि 29 और 30 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेके हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें