फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन घंटे बिजली कटौती से परेशान रहे 200 घरों के उपभोक्ता

Tue, 21 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार उपकेंद्र के गोरक्षनगर व विष्णुपुरवा में सोमवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रही। इस कारण लगभग 200 घरों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का कारण नहीं पता चलने से ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिंघड़िया चौराहे के निकट लगे दो ट्रांसफॉर्मर सीवर लाइन के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे थे। इस ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने का प्रस्ताव था। इस कारण सोमवार दोपहर दो बजे से दो ट्रांसफॉर्मर में से एक को शिफ्ट कर दिया गया। उपभोक्ता आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन घंटे तक बिजली कटौती से हम सब परेशान रहे। कटौती के कारणों की जानकारी नहीं मिलने से और परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं खोराबार के एसडीओ जय प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने के लिए तीन घंटे के लिए कटौती करनी पड़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें