फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर रात तीन लुटेरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक घायल- दो गिरफ्तार; लूट का सामान बरामद

Thu, 01 May 2025 11:10 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि ये लुटेरे वांछित चल रहे थे। कैंट थाने में लूट के एक मामले में फरार थे। इनके पास से अवैध असलहे और लूट के सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल लुटेरे के साथ कैंट पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gorakhpur Police Encounter: गोरखपुर कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर में बुधवार की देर रात बदमाशों की पुलिस संग मुठभेड़ हो गई। इसमें महराजगंज के पनियरा मुजरी निवासी शंभू प्रसाद के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। जबकि चिलुआताल के शेखर और धर्मशाला निवासी हुसैन मौके से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेरकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, तीनों देर रात एक ऑटो रिक्शा से मोहद्दीपुर होते हुए शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों शातिर लुटेरे किसी अपराध को अंजाम देने शहर में आ रहे हैं। इसी सूचना पर कैंट थानाध्यक्ष संजय सिंह ने मोहद्दीपुर में गस्त बढ़ा दी। इस दौरान एक ऑटो रिक्शे पर कुछ संदिग्ध आते दिखे तो ऑटो को रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान तीनों अपराधी ऑटो से कूदकर हाइडिल कॉलेनी की तरफ भागने लगे। इस दौरान फायरिंग भी करने लगे। जवाबी फायरिं में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दो को पुलिस ने घेरकर मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि ये लुटेरे वांछित चल रहे थे। कैंट थाने में लूट के एक मामले में फरार थे। इनके पास से अवैध असलहे और लूट के सामान भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें