फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मौसम का बदला मिजाज, तेज गरज के साथ गिरे ओले- झूमकर हुई बारिश

Thu, 01 May 2025 10:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

इसके पहले, बुधवार शाम से अचानक बदले मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन भर बदली और उमस झेलने के बाद देर रात ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। कई दिनों से पारा 40 डिग्री के आसपास रहने वाला पारा बुधवार की शाम को लुढ़क गया।
विज्ञापन
बारिश के साथ ओले भी गिरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा। बुधवार की देर रात गरज के साथ बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम में नमी हो गई। सुबह 5 बजे के बाद हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो एक घंटे बाद नम मौसम और तेज बारिश में बदल गई।

विज्ञापन



इसके पहले, बुधवार शाम से अचानक बदले मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन भर बदली और उमस झेलने के बाद देर रात ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। कई दिनों से पारा 40 डिग्री के आसपास रहने वाला पारा बुधवार की शाम को लुढ़क गया।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे से मौसम में नमी बनी रही। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने लगी। दो से तीन घंटे के बीच अचानक तेज गरज के साथ हवाओं और तेज से बारिश होने लगी। 9 बजे से 10 बजे के बीच अचानक बड़े-बडे ओले गिरने लगे। लोगों ने ओलों से खुद के बचाते हुए इस मौसम का भी आनंद लिया।

किसान नेता विकास सिंह ने अपने साथियों के साथ ओले गिरने का वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। वहीं, मियां बाजार के शादाब ने कहा कि गर्मी के बाद अचानक मौसम के बदलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें