फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुरानी रंजिश में फावड़े से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, पति-बेटा-बहू घायल, गोरखपुर के मलांव की घटना

Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कहासुनी बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि रामपलट पक्ष के धर्मेंद्र और जयहिंद फावड़ा लेकर पहुंचे और रामफेर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए रामफेर की पत्नी कर्मा देवी (65) पहुंचीं, जहां उन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान रामफेर के बेटे और बहू को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
कर्मा देवी हत्याकांड में पकड़े गए सगे भाई पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें फावड़े से वार कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग के पति की तहरीर पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद आरोपियों धर्मेंद्र और जयहिंद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, गांव निवासी रामफेर और पड़ोसी रामपलट के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक पक्ष ने पेड़ हटवा दिया था, जबकि दूसरा पक्ष इसे लेकर राजी नहीं था। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

कहासुनी बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि रामपलट पक्ष के धर्मेंद्र और जयहिंद फावड़ा लेकर पहुंचे और रामफेर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए रामफेर की पत्नी कर्मा देवी (65) पहुंचीं, जहां उन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान रामफेर के बेटे और बहू को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कर्मा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है:दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें