प्रसारित वीडियो में शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर ट्रैक्टरों से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर छह ट्रैक्टरों को सड़क पर लाया गया था। इनमें से दो ट्रैक्टरों को जंजीर से जोड़कर विपरीत दिशा में खींचा जा रहा था।
डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर सार्वजनिक सड़क पर छह ट्रैक्टरों से खतरनाक स्टंट और शक्ति प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पीपीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रसारित वीडियो में शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर ट्रैक्टरों से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर छह ट्रैक्टरों को सड़क पर लाया गया था। इनमें से दो ट्रैक्टरों को जंजीर से जोड़कर विपरीत दिशा में खींचा जा रहा था।
चालक अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए वाहनों को तेज गति से खींच रहे थे। स्टंट के दौरान सड़क पर धूल का गुबार फैल गया और कई स्थानों पर पहियों की रगड़ से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वीडियो में करीब 40 से 50 युवक सड़क और आसपास के खेतों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि कई लोग इस खतरनाक स्टंट को रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक स्टंट के दौरान चलते वाहन से उतर भी गया, जबकि ट्रैक्टर आगे बढ़ता रहा।
शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।