फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कूड़ाघाट से पैड़लेगंज तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
जाम में रेंगते रहे वाहन।
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में शनिवार शाम सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर और पैड़लेगंज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस टाइम का वक्त समाप्त होने से ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार रेंगने लगी और शहर जाम में जकड़ गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम का असर इतना ज्यादा था कि राहगीरों को 15 मिनट में तय होने वाली दूरी को पार करने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग गया। दोपहिया वाहन चालकों को जगह-जगह रुकना पड़ा, जबकि कार चालकों को लाइन में फंसे रहना पड़ा। इसका असर रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय रोड, म्यूजियम तिराहा, छात्रसंघ रोड, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन से लेकर गोलघर तक वाहनों की स्थिति ऐसी रही कि कुछ जगह लोग अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर छोड़कर उतर गए। कई ड्राइवर वैकल्पिक रास्तों से जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वहां भी स्थिति समान रही।



ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम से जूझे लोग
ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम पर कोई काबू नहीं पाया जा सका। कई चौराहों पर कर्मी मौजूद रहे, लेकिन भीड़ के आगे बेबस दिखे। जाम में फंसे राहगीरों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से कोई ठोस योजना नहीं बन रही। लोगों ने कहा कि कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर चौराहा शहर के सबसे व्यस्त रूट्स में शामिल है, फिर भी यहां अक्सर जाम लग जाता है। लोगों ने मांग की है कि सुबह और शाम के पीक टाइम पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। इस संबंध एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि जाम को जल्द ही खत्म करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें