फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जहां खेल और खिलाड़ी होते हैं, वहां नफरत की जगह नहीं

Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जहां खेल और खिलाड़ी होते हैं, वहां नफरत की जगह नहीं होती। खेल मैदान पर टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करती हैं लेकिन खेल लोगों को जोड़ता है। खेल के जरिये मोहब्बत और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ये बातें जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को धर्मपुर के एक विद्यालय में आयोजित योनेक्स सनराइज द्वितीय राज्य स्तरीय अंडर-19 स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एकल मुकाबलों में बागपत के रोहन नेहवाल ने सोनभद्र के भास्कर शर्मा को 30-1, प्रयागराज के शुभम यादव ने लखनऊ के पारस धानी को 30-29, लखनऊ के प्रशांक भादुरिया ने गोरखपुर के कार्तिक विश्वकर्मा को 30-24, शाहजहांपुर के ओम अरोड़ा ने वाराणसी के विख्यात प्रताप सिंह को 30-12 और लखनऊ के आकाश सिंह ने आजमगढ़ के नीलेश प्रजापति को 30-14 से हराया।
कौशांबी के शौर्य राय ने लखनऊ के अंशीत चौरसिया को 30-14, सोनभद्र के सौरभ तिवारी ने अमेठी के रेवंत सिंह को 30-19, आगरा के सुमित ने अलीगढ़ के सुमित यादव को 30-9, प्रयागराज के प्रखर तिवारी ने लखनऊ के अक्षय पांडे को 30-16 और गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा ने बिजनौर के यश ठाकुर को 30-27 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव और निदेशक ओपी सिंह ने किया। संचालन खेल शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने किया। आभार राजेश श्रीवास्तव ने जताया। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय रेफरी रवि दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें