फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती का अपहरण नहीं, पड़ोसी को फंसाने की साजिश रचने की आशंका

Tue, 19 Dec 2023 01:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने कहा कि युवती, उसे घर पहुंचाने वाले युवक से पूछताछ की गई है। इसके अलावा मौका मुआयना भी किया गया है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे इसकी पुष्टि हो सके कि उसका अपहरण हुआ था। रंजिश में पड़ोसी को फंसाने के लिए साजिश रचने की आशंका है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिपराइच की ममता, इसी का किया गया था अपहरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच के जंगल धूसड़ हैदरगंज में रविवार की सुबह युवती के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया। सोमवार को पुलिस की जांच से साफ हो गया है कि पड़ोसी को फंसाने के लिए फर्जी कहानी गढ़ी गई है। जिन पड़ोसियों पर आरोप लगाया गया, वह सुबह अपने घर में सोते मिले थे।

विज्ञापन


दूसरे, जिस जगह से युवती के अपहरण की बात कही गई, वहां पर कोई रास्ता ही नहीं है। अगर वहां जाना होगा तो युवती के घर के अंदर से जाना होगा या फिर दो चहारदीवारी को फांदना होगा। क्योंकि पड़ोसी से दो दिन पहले ही विवाद हुआ था और वह रेलवे कर्मचारी हैं, इस वजह से केस दर्ज कराकर फंसाने की साजिश रची गई। फिलहाल, पुलिस की जांच अभी जारी है, जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर खुलासा कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पांच बजे हैदरगंज की रहने वाली 19 वर्षीय ममता निषाद पुत्री रामनाथ के अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस को बताया गया कि कार सवारों ने उस समय घर के पीछे से अपहरण कर लिया, जब वह झाड़ू लगा रही थी। तिकोनिया जंगल में अचेत मिलने पर बाइक सवार ने उसे घर पहुंचाया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो दूसरी ही कहानी सामने आने लगी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नौकरी के लालच में गंवा दिए 38.49 लाख की जालसाजी, मामले की जांच शुरू
 

पता चला कि पड़ोसी से लंबे समय से विवाद है और दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। इस दौरान नाराज होकर चाचा ने घर में ही युवती को पीट दिया था। इसी में फंसाने के लिए युवती को घरवालों ने ऐसा बोलने के लिए कहा था। युवती के घर से पुलिस ने उसके दिमाग के दवा की पर्ची को भी बरामद कर लिया है।

जिस मुन्ना नाम के बाइक सवार ने उसे घर पहुंचाया था, उसने पुलिस को बताया है कि युवती उसे मंदिर पर माथा टेकते हुए मिली थी। अब घर के पीछे रास्ता न होने, कार घर तक न पहुंच पाने और युवती के हाथ पैर न बांधने की पुष्टि होने के बाद पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में

अब तक की जांच में एक बात साफ हो गया है कि युवती का अपहरण नहीं हुआ है, दूसरे जिसे आरोपी बनाया गया है वह घर पर ही मिले और उनका सीडीआर लोकेशन भी घर पर ही आया है।
विज्ञापन

यह हुआ था
पिपराइच थाने में युवती की चाची ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि युवती घर के पीछे झाड़ू लगा रही थी और उसने पानी गर्म करने को कहा। वह अंदर चली गई और फिर युवती का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: 60 लाख की जालसाजी में पूर्व छात्रनेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने कहा कि युवती, उसे घर पहुंचाने वाले युवक से पूछताछ की गई है। इसके अलावा मौका मुआयना भी किया गया है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे इसकी पुष्टि हो सके कि उसका अपहरण हुआ था। रंजिश में पड़ोसी को फंसाने के लिए साजिश रचने की आशंका है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें