फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के चरित्र को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता: कोटेश्वर

Fri, 19 Apr 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर स्थित मैरेज लान में बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर ने कहा कि राम सर्व व्याप्त हैं। भगवान श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। भगवान के अयोध्या में स्थापित होने के बाद अगर राम राज्य की स्थापना करनी है तो राम के चरित्र को हर कोई आत्मसात करें। बच्चों को राम जैसा बनने की शिक्षा देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद के वर्षों के संघर्ष के परिणाम के स्वरूप आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर खड़ा हुआ है। हमको सज्जन शक्तियों को जागृत करने की आवश्यकता है, ताकि दुर्जन शक्तियों का विनाश हो सके। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में भी यही किया। उन्होंने निर्बल अबला का उत्थान किया, वहीं रावण का वध कर इस समाज को आसुरी शक्ति से मुक्त कराया।
कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार एवं प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश त्रिपाठी, विजय खेमका, शैलेश त्रिपाठी, मोबाइल बाबा, राजा त्रिपाठी सहित अन्य बहुत से लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें