फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल धूसड़ पुलिस चौकी पोखरा मंदिर के पास शिफ्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच रोड पर तिनकोनिया जंगल के सामने स्थित जंगल धूसड़ पुलिस चौकी को फोरलेन निर्माण के दौरान चार किलोमीटर आगे विकास भारती चौराहे पर शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी को पोखरा मंदिर के पास शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को मंझरिया में हुई नागरिकों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महुआ चाफी में पशु तस्करों की ओर से छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। भट्ठा चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में कई शिक्षण संस्थान और कई आवासीय कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। पिपराइच थाना 10 से 12 किलोमीटर दूर होने के कारण यहां पुलिस की मौजूदगी सीमित रहती है। नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस चौकी को शिफ्ट करना ही है तो इसे ग्राम समाज की जमीन पर स्थित पोखरा मंदिर के पास स्थानांतरित किया जाए, जहां नियमित बाजार भी लगता है और भट्ठा चौराहा नजदीक है। निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में भरत सिंह, उपेंद्र पांडेय, डॉ. कन्हैया सिंह, रमेश कुशवाहा, विजय निषाद, अनिरुद्ध कुशवाहा, शिवकुमार निषाद, धनंजय सिंह और अशोक कुशवाहा सहित कई नागरिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें