फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर युवती का फोटो-वीडियो किया वायरल

Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी तुड़वाने और जीवन बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

गोला। क्षेत्र की युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि जब वह नाबालिग थी, तभी गांव के हरिओम नामक युवक ने बहला-फुसलाकर और डराकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। अब वही युवक उन फोटो और वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहा है और अपने मोबाइल स्टेटस पर भी लगा रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने यह भी बताया कि उसकी शादी बांसगांव क्षेत्र में आगामी मई माह में तय हुई है, लेकिन आरोपी उसके होने वाले पति को झूठी बातें बताकर शादी तुड़वाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही वह लगातार धमकी दे रहा है कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके परिवार से पुरानी रंजिश रखता है, जिसके चलते वह इस तरह की हरकतें कर रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें