फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो घरों में चोरी, शादी वाले घर से एक लाख नकद और जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के ढढ़ौना गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। राममिलन निषाद के घर से एक लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर व कीमती सामान चोरी हुए हैं। नवंबर में बेटी की शादी होने के चलते परिवार तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन

गांव निवासी राममिलन निषाद का परिवार रात में घर के अलग-अलग कमरों और छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे पर लगा ताला काटकर अंदर घुसे। चोर शादी के लिए जुटाई गई नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए। सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
इसी रात यूपी रोडवेज के सेवानिवृत्त कंडक्टर गोविंद सिंह के घर में भी चोरी हुई। चोर खिड़की के छज्जे के सहारे घर में घुसे और आलमारी में रखे 3500 रुपये निकाल लिए। आशंका है कि घर में किसी की आहट मिलने पर चोर ज्यादा सामान समेट नहीं सके और भाग गए। सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें