फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल, चाय की दुकान और गुमटी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय, चाय की दुकान और पान की गुमटी को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घटनाओं में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा स्थित तुलसीदास नगर कोड़री हड़ही प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर शौचालय में लगा टुल्लू पंप, मिड-डे मील के लिए रखा 50 किलो गेहूं और 50 किलो चावल चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक शीत कुमार मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कार्यालय में रखा इन्वर्टर भी गायब मिला, जिसे बाद में विद्यालय की बाउंड्री के बाहर अशोक के पेड़ के नीचे बोरी में बरामद कर लिया गया। प्रधानाध्यापक ने चोरी की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर, गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर लगभग 50 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा और उसका डीवीआर चोरी कर ले गए। दुकान मालिक प्रभुनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

वहीं, पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी तिराहे पर चोरों ने पान की गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित राधेश्याम जायसवाल के अनुसार गुमटी से सामान गायब मिला। सूचना पर डायल-112 और पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें