फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर चार लाख का सोना चांदी ले उड़े चोर

Tue, 21 Jan 2020 03:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सर्राफ की दुकाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया कस्बे पल्टादेवी रोड पर स्थित सर्राफ की दुकान से सोमवार देर रात को चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने नकब के साथ चैनल सहित सटर का ताला तोड़ कर सोना- चांदी उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता को मंगलवार को सुबह हुई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।  चिल्हिया एसओ को जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


रमेश बर्मा पुत्र हरिप्रसाद बर्मा निवासी चिल्हिया ने चिल्हिया थाने पर तहरीर देकर बताया कि रोज की तरह दुकान बन्द कर साम को घर चले जाते थे, सोमवार रात में चोरों ने मेरे पल्टादेवी रोड स्थित रमेश बर्मा सरार्फ की दुकान का पीछे से नकब व आगे से चैनल सहित सटर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चाँदी के आभूषण जिसकी लगभग चार लाख कीमत थी।

साथ ही दुकान से सीसीटीवी का मशीन डीवीआर को भी उठा कर ले गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही चिल्हिया एसओ सभाशंकर घटना स्थल पहुँचकर चोरी हुए समान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

वही इस मामले में शोहरतगढ क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया स्वाट टीम को मामले को सौप कर खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें