फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शातिरों का कई जिलों में फैला नेटवर्क, आरोपी शहजाद पर 24 से अधिक प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात में गिरफ्तार किए गए शातिर आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी न सिर्फ गोरखपुर बल्कि संतकबीरनगर समेत कई जिलों में संगठित रूप से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी शहजादे पर 24 से अधिक प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगातार प्राथमिकी दर्ज हो रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, शहजादे पर राजघाट, शाहपुर, कैंट, गोरखनाथ, कोतवाली, सहजनवां और रामगढ़ताल थानों के अलावा संतकबीरनगर के दुधारा और खलीलाबाद थानों में भी कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वर्ष 2022 में ही उसके खिलाफ लूट और चोरी के कई मामलों में एक के बाद एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके अलावा वह गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई जेल चुका है।
वहीं, दूसरे आरोपी अब्दुल सलाम पर भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ लूट, मारपीट, साजिश, जुआ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। वर्ष 2022 में कैंट और कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं में उसका नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मिलकर गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में रामगढ़ताल क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है, जिसमें बंद मकानों को निशाना बनाया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पहले इलाके में घूमकर बंद घरों की पहचान करते थे और फिर मौका पाकर ताला तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के जेवरों को बेचकर नकदी हासिल की जाती थी, जिसे पुलिस ने बरामद भी किया है।
विज्ञापन


सीओ कैंट अरुण कुमार यश का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन दोनों ने और किन-किन जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें