चिल्लूपार। गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो चौराहा स्थित सोने चांदी की दुकान पर मंगलवार दोपहर में पहुंचे एक महिला व पुरूष महज 200 रुपये देकर अंगूठी लेकर चंपत हो गए। दुकानदार ने गगहा थाने में अज्ञात महिला व पुरूष के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
गोला थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी आकाश वर्मा ने बड़गो चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान खोली है। मंगलवार की दोपहर में एक महिला व एक पुरूष दुकान पर जेवरात देखने पहुंचे। एक आभूषण पसंद आने पर दुकानदार के खाते में आनलाइन 200 रुपये ट्रांसफर कर उसे बुक किया और पूरे रुपये देकर उसे ले जाने की बात कहकर चले गए। कुछ देर बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला की इन दोनों ने सोने की एक अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया है।