महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई बाजार के पास स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर कीमती सामन उठा ले गए। घर के मालिक कृष्णानंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर बंद कर कहीं चले गए थे। इस दौरान चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो