फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्राफा दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गाबाड़ी रोड स्थित एक सर्राफा दुकान में 22 ग्राम सोने की नोज पिन और 22 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामनारायण ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो जुलाई की शाम लगभग पांच बजे वह कुछ समय के लिए चाय पीने दुकान से बाहर गए थे। इसी दौरान दुकान के काउंटर में रखी 41 सोने की नोज पिन, जिनका कुल वजन लगभग 22 ग्राम था और 22 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने सामान गायब पाया तो तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में आर्यनगर के कुर्मियान टोला निवासी रोहित वर्मा को चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह अपने घर से भाग चुका था। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की और रविवार सुबह आरोपी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 41 सोने की नोज पिन और 620 रुपये बरामद किए हैं। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें