कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सहसराव माफी गांव का एक युवक रोजन अली विधियानी मोहल्ले में रहता है और नाई का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपने व्हाट्सअप पर पांच स्टेटस लगाए। इन स्टेटस में लिखा था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद क्या होगा। इसमें उसने अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, सलमान खान, करीना कपूर समेत कई फिल्म अभिनेताओं के हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर लहराते हुए दिखाया था। यह लिखा गया था कि पाकिस्तान आफ्टर वार..., एक स्टेटस में सफेद रंग की पाकिस्तान लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए स्टेटस लगाया था और हाथ में नंगी तलवार थी।
यह स्टेटस धीरे-धीरे पूरे नगर में फैल गया। इसके बाद राष्ट्रवादी युवाओं की टीम उसके घर पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। स्टेटस लगाने का मकसद पूछने पर उसने कहा कि मेरी जैसी मर्जी होगी वह करुंगा। उसने यहां तक कह दिया कि इस धरती पर युद्ध के बाद पाकिस्तान पर कब्जा होगा। यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और लोगों से शांत रहने की अपील भी की। वहीं युवक के पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
युवक के अराजक तत्वों के साथ संबंधों का पता लगाए पुलिस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता शुभम राय ने बताया कि जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया है, तो भारत पाकिस्तान पर बम गिरा रहा है, जिससे वहां के लोग मर रहे हैं। इसी को लेकर इस प्रकार का स्टेटस डाला है। उसको यह कार्य करने के लिए विधियानी के कुछ लोगों ने रात में कहा था। उन्हीं के कहने पर यह स्टेटस लगाया था। ऐसे लोगों की भी खोज की जानी चाहिए, तथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विधियानी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मांगी माफी
इस दौरान विधियानी मोहल्ले के मुस्लिम समुदाय के भी काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। लोगों का कहना था कि उसने अज्ञानतावश ऐसा कर दिया था। उसकी तरफ से हम लोग माफी मांगते हैं। हम लोग हिन्दुस्तान के हैं और पाकिस्तान को प्रेम करने वालों से हमारा कोई संबंध नहीं है। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों ने भी माफी मांगी। इसके बाद लोगों का क्रोध शांत हो सका।