फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंंदे से लटका मिला युवती का शव, घर में मची चीख-पुकार

Tue, 30 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखिमा में नाना के घर रहती थी युवती, गोरखपुर के पिपराइच की है रहने वाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में सोमवार को दोपहर में युवती ने बंद कमरे में फंसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चैनल का ताला तोड़कर परिजन अंदर गए तो छत की कुंडी में फंदे से शव लटकता देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस की जांच में पता चला कि युवती मोबाइल पर किसी से लंबे समय तक बात की है। हालांकि पुलिस या परिजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। फाॅरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के रक्षवापार गांव निवासी शिवप्रताप सिंह की 19 वर्षीय बेटी खुशी सिंह बचपन से ही अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लखिमा में अपने ननिहाल में नाना बेगलाल सिंह के घर रहती थी। उसके नाना का गांव में दो जगह मकान है। एक मकान गांव के बाहर और एक मकान गांव के अंदर है। खुशी के दो मामा थे, दोनों मामा की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। दोनों मामा की मौत के बाद गांव के अंदर वाले मकान पर कोई नहीं रहता था।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में करीब दो बजे खुशी सिंह अपने नाना से मोबाइल चार्ज करने की बात कहकर गांव के अंदर वाले मकान पर पहुंची। मेन गेट के चैनल में अंदर से ताला बंदकर छत की कुंडी में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। काफी समय बीत जाने के बाद खुशी के नाना बेगलाल सिंह शाम करीब चार बजे इस मकान पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के चैनल पर अंदर से ताला बंद है।
काफी बुलाने के बाद अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो नाना ने चैनल पर लगे ताले को तोड़ दिया और अंदर गए तो फंदे में खुशी का शव लटकता देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रविंदर राय पहुंचे। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती मोबाइल पर किसी से बात काफी देर तक की है।
विज्ञापन

फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। खुशी के पिता विदेश में हैं। खुशी दो बहन, एक भाई हैं। वह सबसे बड़ी थी। बचपन से ही वह अपने नाना के घर पर रहती थी। थानाध्यक्ष प्रविदर राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। युवती के मोबाइल की मदद से खुदकुशी की वजह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें