फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवरब्रिज से होकर जा रहे तो चाइनीज मांझे से जरा संभलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई ओवरब्रिज पर अभी जाली लगाने का काम अधूरा
विज्ञापन

गोरखनाथ ओवरब्रिज पर तीन से चार जगह पोल के कारण जाली में है गैपिंग
धर्मशाला ओवरब्रिज पर भी अभी नहीं लगी जाली, रेलिंग भी अधूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पतंगबाजी के समय में अगर ओवरब्रिज से होकर गुजर रहे हैं तो जरा सावधान रहें। ओवरब्रिज पर जाली लगाने का काम अभी कई जगह अधूरा है। ऐसे में चाइनीज मांझा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो सकता है। यदि समय रहते ओवरब्रिजों की जालियों में मौजूद गैपिंग को बंद नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

नए बने गोरखनाथ ओवरब्रिज पर सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली तो लगा दी गई है लेकिन रोड लाइट के पोल के पास तीन से चार स्थानों पर पोल के बीच में जाली में गैप छोड़ दिया गया है। जाली पूरी तरह कवर नहीं है। कुछ जगहों पर मांझा लटकता हुआ भी देखा गया। यदि तेज रफ्तार से गुजरते वाहन चालकों के सामने यह मांझा आ गया तो सीधा गर्दन पर वार कर सकता है। इस मार्ग से रोज हजारों लोग आवागमन करते हैं। राहगीर सूर्य प्रकाश का कहना है कि जाली लगाना सराहनीय है लेकिन गैप भी तत्काल भरे जाने चाहिए, जिससे राहगीरों की जान चाइनीज मांझे से न कटने पाए।
विज्ञापन


धर्मशाला ओवरब्रिज पर अधूरी रेलिंग
वहीं धर्मशाला ओवरब्रिज पर अभी तक पूरी जाली नहीं लगाई गई है। केवल रेलिंग लगाई गई है, वह भी कई स्थानों पर अधूरी है। रेलवे लाइन के ऊपर लगभग सवा मीटर की गैपिंग है, जिससे मांझा नीचे आ सकता है। असुरन की ओर उतरते समय एक मंदिर के पास खंभे के बगल में भी खाली जगह छोड़ी गई है। एक ओर लंबा हिस्सा अभी पूरी तरह खुला है, जो खतरे को बढ़ा रहा है। इस पर राहगीर विक्की ने चिंता जताते हुए बताया कि पहले ग्रिल लगाने का काम तेजी से चल रहा था लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ गया है। यदि जिम्मेदार विभाग ने जल्द ही गैपिंग बंद नहीं की तो चाइनीज मांझा किसी की भी जान ले सकता है।

पहले भी हुईं हैं घटनाएं

केस 1
06 फरवरी 2026 को बड़हलगंज कस्बे के कल्याणपुर निवासी आलोक दुबे चाइनीज मांझा से गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपनी बाइक से निजी कार्य से दोहरीघाट गए थे। लौटते समय जैसे ही वह सरयू पुल पार कर बाईपास स्थित मुक्तिपथ द्वार के पास पहुंचे, चाइनीज मांझा में उनका चेहरा फंस गया। इससे चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें छह टांके लगे थे।
विज्ञापन


केस 2
12 जनवरी 2023 को सूरजकुंड निवासी बबलू मैकेनिक बाइक से विजय चौक के पास स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। सूरजकुंड फ्लाईओवर पर गले में कुछ फंसा महसूस हुआ। बाइक रोके तब तक मांझा गले में फंस गया। हाथ से खींचने पर उनकी अंगुली कट गई। घबराकर वह वहीं पर बैठ गए थे, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें