फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी आई महिला को बेहोश कर जेवर व नकदी उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीवानी कचहरी में केस की पैरवी करने आई महिला को बेहोश कर दो जालसाज महिलाएं उसके पास रखा नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांसगांव इलाके के ऊंचगांव निवासी कलावती शुक्रवार को केस की तारीख पर परिवार न्यायालय कोर्ट में पैरवी के लिए आईं थीं। वह दीवानी कचहरी स्थित बरामदे में बैठी थीं। इस दौरान दो महिलाएं उनके पास पहुंचीं और उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दीं। इसके बाद मंगलसूत्र, सोने का दो झाला और पर्स में रखा 600 रुपया लेकर फरार हो गईं। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें