फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, घर के पीछे गड्ढे में दबाया शव

विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस व एकत्रित ग्रामीण
विज्ञापन
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के शक में 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पति ने गला दबाकर हत्या के बाद घर के पीछे करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। चार दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोपी के पिता की सूचना पर पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, आरोपी पति लुधियाना में मजदूरी करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही कमाकर घर लौटा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से उसने घर के पिछले हिस्से में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। उधर, विवाहिता के अचानक लापता होने पर परिजन और गांव के लोग खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला।



चार दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोपी के पिता ने मामले की जानकारी बेलघाट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के पिता के बताए गए स्थान पर खोदाई कराई। करीब छह फीट गहरे गड्ढे से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




दो साल पहले हुई थी शादी



पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध का शक सामने आ रही है। आरोपी के पिता ने बताया कि बेटे की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। दंपती के कोई बच्चे नहीं हैं। विवाहिता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वारदात की जानकारी मिलने पर विवाहिता का भाई और मायके के अन्य लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन








पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।



- दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें