फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिन पहले बजी थी शहनाई, दो दिन बाद उठी नवविवाहिता की अर्थी

Tue, 24 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज के बढ़नी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
विज्ञापन

- नव विवाहिता की मौत के बाद परिवार और ग्रामीण सदमे में


भगवानपुर/ जंगल कौड़िया। शादी की खुशियां अभी घर से गई भी नहीं थीं कि मातम ने दस्तक दे दी। 20 फरवरी को धूमधाम से हुई शादी के महज दो दिन बाद, 21 वर्षीय नवविवाहिता सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
मृतका की मां कमल प्रभा के अनुसार, उनकी बेटी का विवाह 20 फरवरी को मनोज राजभर (24) के साथ हुआ। 21 फरवरी को विदाई के बाद सीमा अपने ससुराल पहुंची। परिवार ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य था और कोई असामान्यता नजर नहीं आई। बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे सीमा ने वीडियो कॉल कर परिवार से हंसी-खुशी बातचीत की थी। उसी रात लगभग 11 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि सीमा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो बेटी का शव सामने पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शव को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ। सीमा का पति नासिक में बढ़ई का काम करता है। इधर, मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण सिंह बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें