फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिजिटल हो रहा नगर निगम, अब घर-घर पहुंचेगा हाउस टैक्स का बिल

Thu, 08 Feb 2024 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मेसर्स लॉजीकूफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। यह एजेंसी डिजिटल बिल निकालने और वसूलने के साथ ही जीआईएस सर्वे में बचे मकानों का सर्वे करेगी। ई-निविदा के माध्यम से इस एजेंसी का चयन करते हुए अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटाइजेशन के दौर में नगर निगम भी पीछे नहीं है। अब लोगों का हाउस टैक्स बिल उनके घर पहुंचेगा और वहीं पर उन्हें पेमेंट करने का अवसर भी मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें निगम कार्यालय में आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


टैक्स वसूली के लिए नगर निगम के पास कुशल कार्मिकों की कमी थी। इस वजह से बकाया कर वसूली में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए निगम ने एक एजेंसी का चयन किया है जो घर-घर जाकर हाउस टैक्स का बिल निकालकर टैक्स वसूलेगी। इससे कर वसूली के कार्य को भी गति मिलेगी।

बचे मकानों का होगा सर्वे
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मेसर्स लॉजीकूफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। यह एजेंसी डिजिटल बिल निकालने और वसूलने के साथ ही जीआईएस सर्वे में बचे मकानों का सर्वे करेगी। ई-निविदा के माध्यम से इस एजेंसी का चयन करते हुए अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध के तहत एक एस्क्रो अकाउंट भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें