फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चटक धूप से दोपहर तक गर्म हो गया मौसम

Wed, 13 Mar 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के तापमान में अभी दो दिन आएगा उछाल, धीरे-धीरे गिरावट का अनुमान
विज्ञापन

रात का न्यूनतम तापमान दोगुना से अधिक कम होने पर बना रहा बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ऐसे में सुबह से ही चटक धूप निकलने से दोपहर तक मौसम गर्म हो गया। सूरज की तीखी किरणों को ज्यादा देर तक लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। वहीं न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने अभी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मंगलवार को तीखी धूप पछुआ हवा चलने से पतझड़ सा अहसास कराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने दो दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें