Lok Sabha Election 2024 Latest Photos : गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। गर्मी और धूप के चलते लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और मतदान के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
गोरखपुर जिले में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान शनिवार को हो रहे हैं। सुबह सात बजे से ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है। गर्मी की तपिश और लू के बावजूद कई केंद्रों पर महिलाओं ने बूथों पर जोश दिखाकर मतदान किया।
विज्ञापन
अलग-अलग इलाकों में मतदान केंद्रों से बाहर निकलते ही कुछ महिलाओं ने हंसी ठिठोली करते हुए कहा कि जब घर में हमारी मर्जी चलती है तो वोट देने में भी चली है।वहीं, पहली बार मतदान करने वाले वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनावी माहौल की तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह.
डीएम व एसएसपी ने भी किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के आदर्श मतदान केंद्र पर एसएसपी गौरव ग्रोवर और डीएम कृष्णा करुणेश ने मतदान किया। दोनों अधिकारियों ने मतदान स्थल पर अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया और लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी किया।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने भी किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मोहद्दीपुर के मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।
विधायक विपिन सिंह ने परिवार के साथ वोट किया
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कौड़ीराम के मतदान पर अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।
बुजूर्ग भी नहीं रहे पीछे
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के मतदान केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी जमकर मतदान किया। कहा, लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेना सौभाग्य की बात।
परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
मां अकलेश शक्ति सेवा सदन परिवार के 16 लोगों ने एक साथ जाकर मतदान किया। इस बार मतदान में घर की दो बेटियों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।