फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेची गई जमीन का फिर कर दिया बैनाम, ठग लिए 53 लाख रुपये- ऐसे हुई जानकारी

Mon, 02 Mar 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जमीन का बैनामा कराने के बाद जब सुनीता कब्जा लेने के लिए पहुंचीं तो पता चला कि वहां पूरी जमीन पहले ही बिक चुकी है और खरीदार उस पर कब्जा कर चुके हैं। इसकी शिकायत पर आरोपी दूसरी जगह जमीन दिलाने का भरोसा देते हुए टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के बड़गहन निवासी एक जालसाज ने दूसरों को बेची जा चुकी जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 53 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने गीडा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बेलघाट क्षेत्र के बगही निवासी सुनीता पत्नी वीरेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इसके लिए सुनीता ने बड़गहन निवासी एक परिचित से संपर्क किया। उन्होंने आरोपी द्वारा बरवार खुर्द में की गई प्लाटिंग में चार डिस्मिल जमीन खरीदने के लिए 53.50 लाख रुपये दे दिए।

जमीन का बैनामा कराने के बाद जब सुनीता कब्जा लेने के लिए पहुंचीं तो पता चला कि वहां पूरी जमीन पहले ही बिक चुकी है और खरीदार उस पर कब्जा कर चुके हैं। इसकी शिकायत पर आरोपी दूसरी जगह जमीन दिलाने का भरोसा देते हुए टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि अब रुपये लौटाने के लिए लिए कहने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज पिपरौली को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें