फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पोस्टर का कुलपति ने किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से आयोजन, विजेता होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से ''''''''विकसित भारत : स्व बोध उठो और जागो'''''''' विषयक राष्ट्रीय लेख-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसके पोस्टर का विमोचन किया।
शिक्षण मंडल के अनुसार, प्रतियोगिता में कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी शोधार्थी व युवा शिक्षक हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा। लेखों की शब्द सीमा 500 से 750 शब्द निर्धारित की गई है। लेख को bsmgorakshgmail.com पर 30 जनवरी तक भेज सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट लेखों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित दिशा-निर्देश शिक्षण मंडल की वेबसाइट www.bsmbharat.org पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमोचन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के महानगर अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र नाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष डॉ. निलांबुज सिंह, डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, डॉ. योगेश पाल, डॉ. त्रिभुवन मिश्र, प्रांत मंत्री डॉ. प्रदीप सिंह, व उपेन्द्र नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें