फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति ने अधिकारियों को दिए निर्देश, स्वच्छता और विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की भी होगी नियमित निगरानी
विज्ञापन

अंतर-संकाय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त रोशनी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि सुरक्षित परिसर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण की आधारभूत जरूरत है। ऐसे में परिसर के प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा और सुविधा से जुड़े इंतजामों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को भी सुरक्षा और सुविधा के नजरिए से देखा गया। कुलपति ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वॉशरूम, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छता अभियान लगातार चलाने और इन सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को कहा गया।

नए विद्यार्थियों के लिए होगा दीक्षारंभ कार्यक्रम
विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद सभी विभागों और संकायों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें विद्यार्थियों को पुस्तकालय, छात्रावास, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद समेत विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। इससे नए विद्यार्थियों को परिसर के वातावरण और उपलब्ध संसाधनों को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अंतर-संकाय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में 45वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें