फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो माह पहले की थी लव मैरेज, मिला शव- रस्सी का एक फंदा गले में दूसरा पेड़ से था बंधा; आत्महत्या या हत्या?

Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी मनोज पासवान (20) के रूप में हुई है। वह नगर निगम की आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कूड़ा वाहन चलाता था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि मुकेश ने पेड़ से रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाया और फिर चालक की सीट पर बैठकर वाहन आगे बढ़ा दिया। हालांकि इस बिंदु की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके के बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी परिसर में बुधवार सुबह नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के आउटसोर्सिंग चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक के गले में फंदा लगा हुआ था जबकि रस्सी का दूसरा सिरा पास के एक पेड़ से बंधा मिला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी मुकेश पासवान (20) के रूप में हुई है।

वह नगर निगम की आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कूड़ा वाहन चलाता था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि मुकेश ने पेड़ से रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाया और फिर चालक की सीट पर बैठकर वाहन आगे बढ़ा दिया। हालांकि इस बिंदु की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश की पत्नी राधा मौके पर पहुंचीं। पति का शव देखकर उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं, मृतक के पिता मनोज पासवान और अन्य परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि पहले मुकेश की गला कसकर हत्या की गई। बाद में शव को चालक की सीट पर रखकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह
परिजन के अनुसार, मुकेश ने करीब दो महीने पहले पड़ोस के गांव की दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से दोनों परिवार नाराज थे। पारिवारिक विरोध के चलते वह अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर शहर में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पत्नी, पति का शव देखकर बेसुध हो गई। पुलिस उससे भी पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि शादी के बाद दंपती को किसी प्रकार की धमकी या अन्य परेशानी का सामना करना पड़ा था या नहीं।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल की परिस्थितियों और परिजन की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के कारण सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा: आभा सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें