फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों में आयुष छात्राओं में अंजली चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का मंगलवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में आयुष सिंह और छात्राओं में अंजली सिंह ओवरऑल चैंपियन रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. उदयभान, प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय, बीआरडी कॉलेज, बरहज के प्राचार्य प्रो. एसएन तिवारी आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1500 मीटर के दौड़ में रानी विजेता रहीं। इसी तरह भाला फेंक में अंजली सिंह, त्रिकूद में अस्मिता सिंह, ऊंची कूद में अंबुजा सिंह, हैमर थ्रो में अंजली सिंह, 100 मीटर रेस में श्रुति मिश्रा विजेता रहीं। पुरुष वर्ग के 100 मीटर रेस में तन्मय जायसवाल प्रथम रहे। इसी तरह 1500 मीटर में मंजीत यादव, ऊंची कूद में अनिकेत यादव, हैमर थ्रो में श्रेयांश पांडेय, 400 मीटर रेस में आयुष सिंह, चक्का फेंक में आलोक कुमार गुप्ता, 200 मीटर में सौरभ यादव, और त्रिकूद में देवांश गुप्ता अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें