फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नन्हे हाथों में तिरंगा, महिलाओं के कदमों में देशभक्ति का जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर की तिरंगा यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

- तिरंगा थामे नन्हे-मुन्नों और महिलाओं ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह

गोरखपुर। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। यात्रा में बच्चों और महिलाओं की खास भागीदारी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हाथों में तिरंगा थामे नन्हे-मुन्ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों पर हर ओर राष्ट्रध्वज नजर आया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और महिलाओं में देशप्रेम का जोश यात्रा की खास पहचान बना रहा। कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, जबकि महिलाओं ने समूह में शामिल होकर यात्रा का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और छात्रों से बातचीत
तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होकर मुझे बहुत अच्छा लगा। देश के लिए कुछ करने और भारत माता के जयकारे लगाने का अलग ही उत्साह महसूस हुआ।
- शिवम
-
तिरंगा हमारे देश की शान है। यात्रा में सभी के साथ तिरंगा लेकर चलने में बहुत गर्व महसूस हुआ। हमें अपने देश और उसके वीर जवानों का सम्मान करना चाहिए।
- विनीत

तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मन में देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई। बच्चों और महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना बेहद गर्व का पल रहा।
- सरोज
-
तिरंगा हाथ में लेकर जब हम यात्रा में आगे बढ़े तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। ऐसे आयोजन लोगों, खासकर बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का काम करते हैं।
- सुनीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें