फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार माह बाद 32 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। चार महीने बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, ऐसे में इस दौरान भी तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। इससे पहले 26 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी लगभग सवा चार महीने बाद तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा है।

मौसम विभाग ने 11 मार्च तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, इस दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें