फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र के प्रथम दिन तेलंगाना के राज्यपाल की ओर से आयोजित हुआ फलाहार

Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
राज्यपाल ​शिव प्रताप शुक्ल की ओर से आयोजित फलाहार के दौरान पंकज चौधरी, डॉ. संजय निषाद व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। शिव प्रताप शुक्ल की ओर से विधायक बनने के साथ साढ़े तीन दशक पूर्व चैत्र नवरात्र में शुरू हुआ फलाहार कार्यक्रम उनके तेलंगाना का राज्यपाल बनने तक जारी है। अपने व्यस्ततम समयों में से समय निकाल कर वह यहां आते हैं और फलाहार का आयोजन करते हैं। बृहस्पतिवार को फलाहार का आयोजन गोरखपुर क्लब में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम आध्यात्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम उदाहरण रहा। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। वर्षों से आयोजित यह फलाहार कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करता रहा है।
कार्यक्रम में आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहजानंद राय, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ल, महेंद्र पाल सिंह, विनोद पांडेय, डॉ समीर सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, डॉ. विमलेश पासवान, लल्लन त्रिपाठी, बजरंग बहादुर सिंह, ऋषि तिवारी, जय मंगल कनौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष महराजगंज संजय पांडेय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी व संतराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें