गोरखपुर। नीना थापा इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम का स्पोर्ट्स कार्निवल 18 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ-साथ 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर रेस, 200 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, स्लो साइक्लिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन टीम इवेंट्स कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और अंतिम दिन क्रिकेट और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा। ब्यूरो