फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्राॅली-स्कॉर्पियो टक्कर में घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर रविवार देर रात गेहूं लदी ट्राॅली और स्कॉर्पियो की टक्कर में घायल तीसरे युवक की भी सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गोला की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार कोहड़ी निवासी अजय कुमार यादव (21) और कुणाल यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रसून उर्फ अंकुर (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अंकुर को तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। तीनों मृतक अविवाहित थे। अजय कुमार तीन भाइयों में मझला, कुणाल दो भाइयों में बड़ा और अंकुर दो भाइयों में छोटा था। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही चालक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें