फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदर्शन कर शिक्षक संघ एकजुट ने राष्ट्रपति व चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन मतगणना में धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग, बोले- चौथे राउंड में मतपत्रों से हुई छेड़छाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में धांधली और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति और भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की। ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सृष्टिराज दुबे ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजीव यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का है। पहले शिक्षक संगठन ही इसे लड़ते थे और उनके बीच से जीतकर गया प्रतिनिधि सदन में शिक्षकों की मांगें उठाता था। वर्ष 2020 से इसमें राजनीतिक दलों ने प्रवेश कर लिया है, जो उचित नहीं है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष चितरंजन मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोरी जघन्य अपराध है और आजकल चुनावों में यह अक्सर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हों या आम जनता, हर वोट का अपना बहुमूल्य अर्थ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के चुनाव प्रभारी, गोरखपुर अतुल त्रिपाठी ने कहा कि वोटों की चोरी जनता के जनमत की चोरी है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शिक्षकों को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर विनोद सिंह, राजकुमार कन्नौजिया, अतहर हुसैन, अनिल यादव, हरिकेश यादव, जनार्दन यादव, डॉ. रामगोविंद, रत्नेश, अश्विनी, रमाशंकर और विनोद राम समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें