फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर बदलेगी व्यवस्था, बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sat, 16 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन पर अब पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे स्थापना काल से संचालित पुराना साइकिल स्टैंड अगले एक महीने में पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस संबंध में लखनऊ मंडल की ओर से लाइसेंसी को नोटिस जारी कर स्टैंड खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर स्टेशन परिसर में आधुनिक व्यवस्था विकसित करने के तहत मल्टीलेवल पार्किंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रेलवे ने इसके एक तल के संचालन के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले एक महीने में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
रेलवे की योजना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल की तर्ज पर स्टेशन परिसर में व्यवस्थित वाहन पार्किंग विकसित करने की है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मल्टीलेवल पार्किंग के दूसरे और तीसरे तल पर कारें खड़ी कराई जाएंगी। इससे परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हालांकि, नई व्यवस्था यात्रियों के लिए कुछ मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। यात्रियों को घुमावदार रैंप के जरिये ऊपरी तल तक वाहन ले जाना होगा। वहीं कार पार्क करने के बाद सामान लेकर लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी। खासकर प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर जाने वाले यात्रियों को पार्किंग से करीब 800 से 900 मीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। यात्रियों का कहना है कि आधुनिक सुविधा के साथ यदि शटल या ट्रॉली जैसी व्यवस्था भी हो जाए तो राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें