-शादी-विवाह में रसोई गैस की किल्लत दूर करने के आपूर्ति विभाग ने बनाई विशेष व्यवस्था
-अब तक 3500 लोगों को मिला सिलिंडर, छह मई तक के आवेदन को मिला सिलिंडर, 500 आवेदन लंबित
गोरखपुर। जिले में शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के दौरान गैस सिलिंडर की समस्या को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने विशेष व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत लोगों को उनके मांगलिक कार्यक्रम के अनुसार कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विभाग के अनुसार, जिन घरों में मुंडन जैसे छोटे कार्यक्रम हैं, उन्हें एक सिलिंडर दिया जा रहा है, जबकि तिलक या शादी जैसे बड़े आयोजनों के लिए दो से तीन सिलिंडर तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करीब 200 लोगों के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि व्यवस्था बनाने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक छह मई तक की बुकिंग के अनुसार लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक करीब 3500 लोगों को कॉमर्शियल सिलिंडर दिया जा चुका है। करीब 500 लोगों के आवेदन अभी लंबित हैं, जिन्हें अगली तिथियों के अनुसार सिलिंडर दिए जाएंगे। सात, नौ, 11, 12, 13 और 14 मई की बुकिंग को फिलहाल पेंडिंग में रखा गया है। जिले में मांग के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी कार्यक्रम में गैस की कमी न हो और लोगों को राहत मिल सके।
-