फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली, स्वच्छता, अभिलेखों की स्थिति और साइबर अपराधों से संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रगति का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों की गहन जांच की। विशेष रूप से साइबर क्राइम से जुड़े प्रार्थना पत्रों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। एसपी ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रार्थना पत्रों के शीघ्र व प्रभावी निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई से न केवल जनता का विश्वास बढ़ेगा बल्कि अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को तकनीकी दक्षता बढ़ाने और साइबर अपराधों से निपटने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें