फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिन भर खिली रही धूप...लेकिन पछुआ हवाओं के कारण बरकरार रही ठंड

विज्ञापन
सोमवार को जब धूप हुआ तो इंदिरा बाल विहार पार्क में झूला झूलते हुए।अमर उजाला
विज्ञापन
- पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, सुबह की ठंड ने कंपाया
विज्ञापन

- इस सीजन में दूसरी बार पांच डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सोमवार को मौसम ने फिर रंग बदला। सुबह से ही दिन भर धूप खिले रहने के बाद भी तेज पछुआ हवाओं के कारण ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग ने आठ जनवरी तक के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान ने इस सीजन में दूसरी बार पांच डिग्री के स्तर को छुआ है। इससे पहले एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें