फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां के डांटने से नाराज छात्रा ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा में पढ़ती थी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक कोदई शाह टोला निवासी इंटर की छात्रा रुक्मिणी ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मां ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। रविवार की दोपहर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

अनिल निषाद की 18 वर्षीय पुत्री रुक्मिणी रविवार को घर में मौजूद थी। किसी बात पर नाराज होकर मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद बिना कुछ बोले अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें