गोरखपुर। प्रदेश के पहले सिटी पॉली क्लीनिक का उद्घाटन रविवार को होगा। इस क्लीनिक में प्रतिदिन दो विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसका उद्घाटन गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह करेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने दी।
सीएमओ ने शनिवार को सिटी पॉली क्लीनिक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह क्लीनिक बसंतपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता भी मौजूद रहेंगी। शासन के निर्देश पर शहर के बसंतपुर, हुमायूंपुर और पुर्दिलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सिटी पॉली क्लीनिक बनाया जा रहा है। क्लीनिक पर स्त्री, बाल रोग, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग, नेत्र रोग और नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ जैसे चिकित्सक अलग-अलग दिन सेवाएं देंगे। संवाद