फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 76.79 करोड़ से हो रहा गोरखपुर विश्वविद्यालय का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों का 76.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं से कायाकल्प हो रहा है। इनमें कई कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, छात्रावासों के जीर्णोद्धार, शैक्षणिक एवं आवासीय परिसरों के सुंदरीकरण आदि कार्यों के लिए कुल 25.19 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इनमें गौतमबुद्ध छात्रावास 1.52 करोड़, विवेकानंद छात्रावास 3.50 करोड़ रुपये, लक्ष्मीबाई छात्रावास का जीर्णोद्धार 3.58 करोड़ से हो रहा है।
शैक्षणिक व आवासीय क्षेत्रों में 3.93 करोड़ से सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। ड्रेनेज एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 6.11 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 1500 क्षमता वाले अत्याधुनिक महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह के लिए 43.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। 8.50 करोड़ की लागत से नया मूल्यांकन भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें