फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव को लेकर तैयार किया जा रहा मंच

विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के लिए चंपा देवी पार्क में बनकर तैयार पंडाल।फोटो - संवाद।
विज्ञापन
- मुख्य कार्यक्रम के लिए बनाए गए गैलरी, लगी कुर्सियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चंपा देवी पार्क पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तेजी से पांडाल सजाया जा रहा है। मुख्य मंच को भी तैयार किया जा रहा है। तिरंगे के रंग में गोरखपुर महोत्सव का पंडाल सजता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर महोत्सव को लेकर मुख्य मंच के सामने गैलरियां बना दी गई हैं। इसमें वीआईपी दीर्घा भी बनाकर सोफा रख दिया गया है। इसके पीछे छोटे-छोटे दीर्घा दर्शकों के लिए बना दी गई है जिसमें प्लास्टिक की कुर्सियां भी रख दी गई हैं। मुख्य मंच को सजाने के साथ-साथ परिसर में लगने वाले स्टॉल व पुस्तक मेले व विज्ञान प्रदर्शनी सहित अन्य स्टाल भी तैयार किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कामर्शियल लगभग 80 स्टॉल लगाने के लिए आवेदन आए हैं। इसके साथ ही अन्य सरकारी व ओडीओपी के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। वहीं पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। 10 जनवरी तक सभी तैयारी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें