दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पेरियार की जयंती मनाने के दौरान छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। इससे आहत एबीवीपी के पदाधिकारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उस दौरान पेट्रोल छात्रनेता की आंख में भी चला गया। वहां मौजूद लोगों ने छात्रनेता को बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, डीडीयू के मेन गेट पर शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक संगठन के छात्र नेता पेरियार की जयंती मनाने गए थे। आरोप है कि पोस्टर पर कई भगवान बुद्ध समेत कई महापुरुषों के चित्र भी लगे थे। आरोप है कि उस पोस्टर में अन्य महापुरुषों को उचित सम्मान नहीं दिया गया था।