गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन चार अप्रैल से 11 जुलाई तक मऊ से प्रत्येक शनिवार व पांच अप्रैल से 12 जुलाई तक वलसाड से प्रत्येक रविवार कुल 15 फेरों के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन
05017 मऊ-वलसाड विशेष ट्रेन मऊ से सुबह 3:45 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05018 वलसाड-मऊ विशेष ट्रेन गोरखपुर रात 9:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, शयनयान, एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। यात्रियों को गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा में इससे राहत मिलेगी।