फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जातियों का अपमान करते हैं सपा प्रमुख, जाटो को बोला चवन्नी, पटेल की तुलना जिन्ना से कर दी

Tue, 06 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने आए जिले के प्रभारी व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा मुखिया पर तीखा हमला बोला। कहा कि वह जातियों का अपमान करते हैं। उन्होंने जाटों के लिए चवन्नी कह दिया और सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना कर दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदू आतंकवाद की बात करेगी, इनका नेचर है देश का अपमान करना। जबकि हमारा काम है सबका साथ सबका विकास। हम लोग सबके विकास का काम करते हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के शासन के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सेवा माह मना रही है और इसी कड़ी में नगर निगम में गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले संजयन त्रिपाठी के सवाल पर कहा कि भाजपा में जो आता है वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं, यहां पर कार्य करने के लिए आता है। जब हम भाजपा से जुड़ते हैं तब हम जनता का काम करने के लिए आते हैं। हम जब भी सत्ता में आते हैं गरीबों की सेवा करते हैं। गरीबों के लिए 5,00,000 रुपये का आयुष्मान कार्ड बनवाया, अपने लिए पक्का मकान नहीं, गरीबों के लिए पक्का मकान बना रहे हैं। हम लोग गरीबों की सेवा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें